मीठी चटनी रेसिपी
अगर आपका मन शाम के नाश्ते के  साथ चटपटी और मीठी चटनी खाने का  कर रहा है तो आप बड़े ही सस्ते दामों में चटनी बना सकते है | आप इस चटनी को किसी भी नाश्ते के साथ परोस सकते है जैसे : आलू टिक्की , चाट, पानीपुरी, दहीबड़े, बर्गर, सैंडविच, फ्रेंचफ्राइच और भी कई अन्य प्रकार के नाश्ते के साथ परोस सकते हैं | 

चटनी की सामग्री:

 पानी

 -

 250ml

 अमचूर का पाउडर

 -

 1/2 कप

 चीनी

 -

 1 कप

 अजवाइन

 -

 2 चम्मच 

 गरम मसाला

 -

 1/2 चम्मच

 चाट मसाला

 -

 1 चम्मच 

 काली मिर्च

 -

 1/2 चम्मच

 मक्के का आटा

 -

 2 चम्मच

 

चटनी कैसे बनाए : 

1. एक पैन लें और इसे गैस पर रखें। अब इसमें 250ml पानी डालें।

2. अब उस पानी में आम का पाउडर मिलाएं और एक उबाल आने तक इसे अच्छी तरह से गर्म करें।

3. आम के पाउडर को उबालने के बाद इसमें अजवाइन, गरम मसाला, काली मिर्च, चाट मसाला डालें और इसे पकने दें।

4. एक मिनट के बाद, इसमें चीनी डालें और इसे गाढ़ा होने तक अच्छे से पका लेंगे। 

5. बाद में चीनी अच्छी तरह से घुल जाने के बाद  अब  इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल   (एक कटोरे थोड़ा सा पानी ले और  उसमे कॉर्नफ्लोर मिलाये ) धीरे -धीरे   मिलाएं क्योंकि यह सॉस को गाढ़ा कर देगा।

6. यह देखने के लिए कि क्या सॉस तैयार है, अपनी प्लेट में एक चम्मच सॉस डालें और प्लेट को टेड़ा करे । यदि वह सॉस प्लेट में न फैले   तो इसका मतलब है कि सॉस तैयार है।

7. सॉस के गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दे। 

8. चटनी तैयार है, आप इसे समोसे या किसी भी स्नैक्स के साथ खा  सकते हैं।


धन्यवाद  !!!